दर्शन कर लौट रहे तीन व्यक्तियों की मौत दो गंभीर घायल इलाज हेतु वाराणसी रेफर

संवाददाता श्याम सुन्दर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)- चंदौली जिला के किनाराम आश्रम से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों में तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। यह सभी दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर ग्राम निवासी बताए जाते हैं जिसमें कुछ प्रखंड के नरमा गांव के भी यात्री सवार थे। दर्शन करने के बाद अपनी गाड़ी से भीतरी रास्ता से अपने गांव भानपुर आ रहे थे की बरहनी और चारी गांव के बीच में एक तिराहे पर तेज रफ्तार से आ रही यात्रियों की बोलोरो 11 बजे रात में जाकर पुल से टकरा गई और बड़े गड्ढे में जा गिरी जिसके बाद उसमें सवार तीन व्यक्ति घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए तथा दो को गंभीर घायल हो गए जिन्हें उसी अवस्था में प्राथमिक इलाज राजकीय स्वास्थ्य केंद्र चंदौली में  कराए जाने के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। पोसमार्डम के बाद देर शाम शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक में भानपुर गांव निवासी रंगीले यादव का पुत्र भोला यादव उम्र 22वर्ष  केशव यादव का पुत्र सोनू यादव वो ग्राम तेजोपुर मुहम्मदपुर निवासी तथा भीम यादव का पुत्र गुड्डू यादव तीनो की मौत स्पॉट पर हो गई जो भानपुर गांव निवासी बारु यादव का लड़का सुशील यादव वो ग्राम नरमा निवासी परमा यादव का पुत्र राहुल यादव ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की खबर मिलने से परिवार के साथ-साथ इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट