उमस भरी गर्मी में एसडीएम सदर ने पेड़ के नीचे लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी फरियाद

आजमगढ़: आजमगढ़ के एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता ने आज उमस भरी गर्मी के बावजूद सिधारी थाने पर पेड़ के नीचे जनता दरबार लगाया और फरियादियों की फरियाद सुनी। कई मामलों का तुरंत निस्तारण किया गया, जबकि कुछ मामलों की जांच के आदेश दिए गए। 

बता दें कि एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता का प्रमोशन करके लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है। यह उनका आजमगढ़ में आखिरी जनता दरबार था। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई समस्याओं का समाधान तुरंत किया, जिससे जनता काफी प्रसन्न है। 

जनता दरबार में विभिन्न प्रकार की शिकायतें आईं, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व विभाग के टीम, क्षेत्र के  लेखपाल ,  कानगो आदि शामिल थे। एसडीएम गुप्ता ने सभी शिकायतों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। 

एसडीएम गुप्ता के जाने पर जनता में काफी दुख है। उनका कहना है कि उनके कार्यकाल में उन्हें न्याय मिला और उनकी समस्याओं का समाधान हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट