
धामनकर नाका मित्र मंडल का गणेशोत्सव मंडप भूमिपूजन संपन्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 28, 2024
- 550 views
भिवंडी। भिवंडी शहर में एकता के राजा के रूप में प्रतिष्ठित धामणकर नाका मित्र मंडल हर साल भव्यता के साथ गणेशोत्सव मनाता रहा है। इस वर्ष मंडल का सार्वजनिक गणेशोत्सव का 36 वां वर्ष है। मंडल ने इस बार पश्चिम बंगाल,मायापुरी स्थित इस्काॅन चंद्रोदय मंदिर का पर्यावरण-अनुकूल स्वरूप की स्थापना की जा रही है। इस भव्य मंदिर का मंडप बनाने के कार्य का शुभारंभ संस्था के संस्थापक संतोष शेट्टी एवं श्रीमती शशिलता शेट्टी के शुभ हाथो से शिलान्यास कर मंडप बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया।इस अवसर पर मंडप के सचिव मोहन बल्लेवार,कोषाध्यक्ष दिलीप पोद्दार,हसमुख पटेल,विजय गुज्जा,राजेश शेट्टी,तरुभाई जाधव,संजय शाह,विजय पटेल,संतोष जम्पल, ईश्वर पामू सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने बताया की 110 फीट ऊंचा यह मंदिर भव्य होगा और पूरे गणेशोत्सव के दौरान रक्त दान, छात्र चित्रकला प्रतियोगिता, मेधावी छात्र योग्यता पुरस्कार,श्री स्वाभिमानी गणेश दर्शन प्रतियोगिता जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें।
रिपोर्टर