शहर की सड़कें कीचड़ में तब्दील, चलना हुआ मुश्किल

भिवंडी । पिछले कई दिनों से शहर में लगातार बारिश हो रही है। बारिश ने शहर के अधिकांश सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। पालिका प्रशासन सड़कों पर हुए गड्ढों की मरम्मत मिट्टी डालकर करवा रही है। गड्ढों से निकले मिट्टी के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। इस पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। पुराना ठाणे रोड़ रईस हाई स्कूल के बच्चे इस कीचड़ युक्त सड़क पर चलने के लिए मजबूर है। इस बारिश में नालियों से कीचड़ व गंदगी निकल कर सड़क पर आ गई है। कल्याण नाका से धामणकर नाका रोड़ पर स्थित कृष्णा कंपलेक्स से लेकर कमला होटल तक सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे है। जिसमें गाडियां भी हिचखोले खाकर चल रही है। सड़कों पर लगाऐ गये अधिकांश पेवर ब्लाक जमीन में धस चुके है।जिसके कारण यातायात जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। पुराने ठाणे रोड़ पर सबसे ज्यादा विद्यार्थियों का आवागमन रहता है।गौरीपाडा के पास सड़क पूरी तरह से चलनी हो गई है। सड़कों पर दो से तीन इंच तक कीचड़ फैला हुआ है। इसी कीचड़ में स्कूल को छोटे छोटे बच्चे चलने के लिए मजबूर है। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन से सड़कें गड्ढा मुक्त करने के मांग की है। कु़छ राजनीतिक पार्टियां भी जन आक्रोश मोर्चा निकालकर पालिका प्रशासन के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्यक्त करने के बाद प्रशासन सड़कों की मरम्मत करवाने में पूरी तरह से विफल रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट