कपिल पाटिल फाउंडेशन द्वारा दहीहंडी उत्सव का आयोजन

25 लाख के पुरस्कार का होगा वितरण

भिवंडी। भिवंडी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर भिवंडी भारतीय जनता पार्टी व कपिल पाटिल फाउंडेशन के सयुक्त प्रयास से होने वाले दही हंडी उत्सव इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसे लेकर भाजपा के पूर्व नगरसेवक सुमित पाटिल व भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल ने एक पत्रकार परिषद आयोजित कर आगामी दहीकला उत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूर्व नगरसेवक सुमित पाटिल ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी भिवंडी शहर जिला और कपिल पाटिल फाउंडेशन के सहयोग से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर 25 लाख रुपये के पुरस्कार के साथ एक भव्य दहीकला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस साल पहली बार नौ थर की सलामी देने वाली गोविन्दा टीम को 3 लाख 33 हजार रुपये और आठ थर की सलामी देने वाली गोविंदा पथक को एक लाख का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ -साथ आदिवासी गोविन्द टीम को 50 हजार और महिला टीम को 25 हजार का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। पूर्व नगरसेवक सुमित पाटिल ने विश्वास जताया है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारी संख्या में गोविन्दा पथक इस दहीकला महोत्सव में शामिल होगें। एडवोकेट हर्षल पाटिल ने बताया कि राज्य सरकार ने दहीकला उत्सव को एक साहसिक खेल के रूप में मंजूरी दे दी है। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए यहां रस्सियां ​​उपलब्ध कराई जाएंगी कि गोविंदा को चोट न लगे। इस वर्ष दहीकला उत्सव में सिनेमा जगत की हस्तियों के आलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष हर्षल पाटिल, आयोजन समिति के अध्यक्ष वैभव भोईर, भाजपा महासचिव विशाल पठारे, सिद्धार्थ भोईर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट