रिक्शा,दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

भिवंडी। भिवंडी परिसर में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी। भिवंडी पुलिस उपायुक्त श्रीकांत परोपकारी ने सभी पुलिस थानों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए है।तदनुसार शांतिनगर पुलिस सीमा अंर्तगत वाहन चोरों पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ के मार्गदर्शन में पुलिस बल की दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। इस विशेष टीम के पुलिस जवानों ने शांतिनगर के संजय नगर में रहने वाले व चोरी की घटनाओं में लिप्त शातिर बदमाश इकबाल अहमद अंसारी (24) को हिरासत‌ में लिया है। 

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से 3 लाख 70 हजार रुपये कीमत के आठ वाहन जब्त कर पांच अपराधों को सुलझाने में सफलता मिली है। इन वाहनों में दो रिक्शा व छह दोपहिया वाहन शामिल है।विशेष टीम में शामिल सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश चोपड़े व संतोष मोरे,रिजवान सैय्यद,श्रीकांत धायगुडे,दीपक सनप,रुपेश जाधव,मनोज मुके,प्रशांत बर्वे वाहन चोरी की जांच कर रहे थे। इस दरमियान एक गुप्त मुखबिर के माध्यम से जानकारी मिली थी। पुलिस कर्मियों ने शांतिनगर परिसर के संजय नगर में जाल बिछाया और इश्तियाक इकबाल अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।जिससे गहन पूछताछ करने पर पता चला कि उसने शांतिनगर इलाके से दो ऑटो रिक्शा,दो दोपहिया वाहन और कोलसे वाडी पुलिस स्टेशन सीमा अंर्तगत एक दोपहिया वाहन चुराया था। अभी भी इसके पास से तीन वाहन लावारिस हालात में मिले है।जिनके बारे में जानकारी निकाली जा रही है।हालांकि पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर इश्तियाक इकबाल अहमद अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट