
पट खुलते ही भगवान श्रीकृष्ण दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Aug 27, 2024
- 138 views
बेगुसराय से ब्यूरो दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
बेगूसराय ।। प्रखंड क्षेत्र के भगवानपुर गांव में लगने वाला कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ सोमवार की मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण के पूजनोत्सवोपरांत पट खुलते ही भगवान श्री कृष्ण की दर्शन एवं पुजा करने के लिए उनके भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं प्रखंड क्षेत्र में लगने वाला यह जन्माष्टमी मेला का शुभारंभ मंगलवार को उद्घाटन के उपरांत यहां चार दिवसीय मेला का शुभारंभ होगा। विदित हो कि प्रखंड मुख्यालय बाजार में तीन स्थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर प्रतिमा का स्थापना कर पूजन किया जाता है। वहीं उक्त जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के लोग लगभग एक माह पूर्व से ही तैयारी कर रहे थे। वहीं उक्त महोत्सव में विशालकाय पंडाल व तोरणद्वार दर्शकों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही पुरे मेला क्षेत्र में लगी रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। जोकि जन्माष्टमी मेला मे आयें दर्शकों के लिए एक अलग ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं मेला मे दर्शकों के मनोरंजन हेतु मीना बाजार, झूला,आकाशी झूला सज धज कर तैयार है। साथ ही विभिन्न जगहों पर मेला परिसर में लोगों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार की झांकियां आदि बनाई गई है। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या लोगों के मन गुदगुदाने के लिए तैयार बैठे हैं। साथ ही स्थानीय थाना थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था का भी खास इंतजाम रखा गया है।
रिपोर्टर