
जनता दरबार में डीएम ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Sep 20, 2024
- 177 views
जिला संवाददाता संदिप कुमार
(कैमूर) भभुआ- जिला समाहरणालय में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने सप्ताहिक जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी और उन समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने लोगों की बात सुनी। सबसे ज्यादा मामले जमीन विवाद, दाखिल खारिज, भूमि परिमार्जन, भूमि संरक्षण एवं हर घर, नल-जल से संबंधित मामले आए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूमि-सर्वेक्षण में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जनता दरबार में दुर्गावती प्रखंड के ग्राम पंचायत अबर्हिलां के वार्ड नं. -1 के वार्ड सदस्य गुल्लू यादव, रामगढ़ प्रखंड के रवि प्रकाश, शिवकुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, मनीष कुमार, चंदेश्वर राम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जिला पदाधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
रिपोर्टर