स्कूली छात्रा से छेड़छाड़,पोक्सो के तहत केस दर्ज

भिवंडी।  भिवंडी के दिवे अंजूर गांव में स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की घटना घटित हुई है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में उसकी माॅ की शिकायत पर दिवे अंजूर गांव,प्रभाकर म्हात्रे की चाल निवासी 30 वर्षीय महादेव तुकाराम हंगरगे के खिलाफ पोक्सो कायदा अंर्तगत केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महादेव तुकाराम हंगरगे ने 11 वर्षीय छात्रा को स्कूल व क्लास से आते जाते रोज छेड़ खानी करता है और गलत इशारे करता था। 12 अक्टूबर को जब वह स्कूल से घर जा रही थी‌। तब महादेव ने उसका पीछा किया और हाथ पकड़कर ऑटो रिक्शा में बैठाने की कोशिश की और जिससे वह घबरा गई और रोने लगी। इस दरमियान महादेव ने उसे धमकी दी कि इस घटना को अगर घर जा कर बताया तो तुझे जिंदा छोडूगा नहीं। 

नारपोली पुलिस ने इस मामले उसकी माॅ द्वारा दायर शिकायत पर महादेव तुकाराम हंगरगे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता कायदा 2023 के कलम 74,75,78,351(2) सहित पोल्सो कायदा कलम 8,12 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक नवनाथ पांढरे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट