
भिवंडी में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में रियाज़ आज़मी का विशेष प्रयास
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 15, 2024
- 233 views
भिवंडी। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र, भिवंडी में समाजसेवी व सपा नेता रियाज़ आज़मी ने महिलाओं के अधिकारों और सरकारी योजनाओं के लाभों पर एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में भिवंडी की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जिन्होंने अपनी समस्याओं और सरकारी दस्तावेज़ों से जुड़ी चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की।
रियाज़ आज़मी ने बैठक के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जिनसे वे अब तक अनजान थीं। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि उनके लिए उपलब्ध कई सरकारी सुविधाएं है। जिनका सही उपयोग करके वे अपने जीवन में सुधार ला सकती है। इसके अलावा रियाज़ आज़मी ने दस्तावेज़ निर्माण की जटिलताओं को हल करने के लिए एक विशेष सहायता केंद्र की स्थापना का आश्वासन दिया जहां महिलाएं बिना किसी कठिनाई के अपने दस्तावेज़ तैयार करवा सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा, "हमारा उद्देश्य हर महिला को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो सकें और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। हम हर संभव प्रयास करेंगे कि कोई भी महिला दस्तावेज़ संबंधी समस्याओं का सामना न करे।" महिलाओं ने रियाज़ आज़मी के इस प्रयास की प्रशंसा की और इसे भिवंडी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना। इस कार्यक्रम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्टर