
भिवंडी (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 23, 2024
- 229 views
भिवंडी। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 136 भिवंडी (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र में मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज हलारी ओसवाल हाई स्कूल, कामतघर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय किसवे चुनाव निर्णय अधिकारी, 136 भिवंडी (पश्चिम) ने की।
प्रशिक्षण सत्र में कुल 1885 कर्मचारियों को नामांकित किया गया था, जिनमें से 1505 ने भाग लिया, जबकि 380 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। किसवे ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया और मतदान मशीनों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि अधिकारी आगामी चुनाव में अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से निभा सकें। चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
रिपोर्टर