
नगर परिषद अध्यक्ष ने दीपावली बाजार का किया निरीक्षण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 29, 2024
- 519 views
तलेन । दिपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव ,धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंदर सिंह यादव एवं पार्षदगण महेश यादव आजाद वंशकार के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोविंद सिंह मेचन , जावेद अंसारी राजस्व उप निरीक्षक एवं राजेश डोडिया स्वच्छता उपनिरीक्षक व नगर परिषद अमले के साथ नगर के मुख्य बाजारों का भ्रमण किया। तथा दुकानदारों को मार्ग अवरुद्ध न हो, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए इसके लिए निर्देश दिए एवं कर्मचारियों को आदेशित किया।
रिपोर्टर