
नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला पुलिस की गिरफ्त में
- Hindi Samaachar
- Dec 12, 2018
- 438 views
कल्याण ।। दो माह पूर्व एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले एक 21 वर्षीय युवक को कोलसेवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने पोक्सो व बलात्कार की धाराओं में उसे गिरफ्तार किया है।
कल्याण पूर्व के कोलसेवाड़ी पुलिस की हद से उल्हासनगर कैम्प नं 4 के सहयोग अपार्टमेंट का निवासी विष्णु वेणुगोपाल नायर 21 एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 2012 से दोनों के गहरे संबंध थे जो कि लड़की के घर वालों को पसंद नही था जिसके कारण कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन 2 माह पूर्व विष्णु लड़की को झांसा देकर भगा ले गया। जिसके बाद वह उसे लेकर सीएसटी, नागपुर तथा चेन्नई भी गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इनकी लोकेशन को ट्रेस किया तो चेन्नई में इनका पता चला जहां पर दोनों किसी कंपनी में काम करते थे, पुलिस दोनों को लेकर कल्याण आयी और विष्णु वेणुगोपाल नायर पर मामला दर्ज किया। मामले की विस्तृत जांच पुलिस उप निरीक्षक तड़वी कर रहे हैं।
रिपोर्टर