मुख्य मंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल जांच


रोहतास। जिले में सीएम नीतीश कुमार की संभावित कार्यक्रम को प्रशासन पुलिस तैयारी में जुटी हुई है।

इसी कड़ी में एडीएम चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह की मौजूदगी में पदाधिकारियों की फेहरिस्त ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम आशुतोष रंजन, जिला शिक्षा मदन राय सहीत विभिन्न विभागों के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला उघोग पदाधिकारी सह जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी आशिष रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन 19 नवंबर 2024 को करगहर प्रखंड के कुसही तालाब फिलहाल संभावित है।जहां कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लिया गया। बताया जा रहा है कि बेतिया जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के पिताजी के नवमी पुण्यतिथि पर सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम संभावित है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट