अलग-अलग जगह से दो गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 02, 2025
- 207 views
दुर्गावती संवाददाता श्यामसुंदर पांडेय
कैमूर- नव वर्ष के अवसर पर दुर्गावती प्रखंड में अलग-अलग जगह से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक सप्ताह पूर्व मारपीट के मामले में थाना क्षेत्र के ग्राम मसौढा से अमर राम पिता मालिक राम को पुलिस ने गिरफ्तार पर जेल भेज दिया। तो वही नशे की हालत में नए साल पर अपने घर के लोगों को तंग करने के आरोप में परिजनों की शिकायत पर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम मधुरा जा पहुंची और श्रवण कुमार पिता शिव पूजन राम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दुर्गावती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक जांच कराये जाने के बाद उनको जेल भेज दिया गया।


रिपोर्टर