दिमागी हालत से कमजोर अजनबी महिला को पुलिस ने भेजा सुधार गृह
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 09, 2025
- 233 views
दुर्गावती संवाददाता श्यामसुंदर पांडेय
कैमूर- दुर्गावती थाना क्षेत्र के ग्राम बभनपुरा के आसपास भटकती और दिमागी हालत से कमजोर महिला को पुलिस ने महिला मेटल हॉस्पिटल कोइलवर भेजा। प्राप्त खबरों के मुताबिक महिला बभनपुरा गांव के आसपास भटक रही थी जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा 112 नंबर पर डायल करके दी गई। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस ने जहां से महिला को दुर्गावती थाने लाई। महिला कुछ बोलने और बताने में असमर्थ दिखाई दे रही थी जिसके बाद पुलिस ने महिला टीम के साथ मेडिकल जांच कराई और मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उसे कोईलवर के मेंटल हॉस्पिटल में भेज दिया गया।


रिपोर्टर