बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री ने गेट की पूजा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 13, 2025
- 211 views
`
रोहतास।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल` ने सोमवार को `रोहतास के दिनारा में तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया। भलुनी धाम` में आयोजित सामाजिक समरसता भोज में पहुंचे जायसवाल ने डीके टैक्स के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का परिवार टैक्स वसूली का एक्सपर्ट रहा है, इसलिए वे अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।
`जायसवाल ने तेजस्वी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 20 साल` पहले बिहार में गुंडा राज और जंगल राज था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव भेड़ की खाल ओढ़कर बदलाव की बात करते थे, लेकिन उनकी बात लगने वाली नहीं है। उन्होंने समरसता भोज में गेट पूजन के बाद कहीं।


रिपोर्टर