आजमगढ़ में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी ने लॉन्च किया CUCET 2026, यूपी के छात्रों को मिलेगी 50 करोड़ तक की स्कॉलरशिप
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Feb 14, 2026
- 2 views
आजमगढ़, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने आजमगढ़ में अपने एडमिशन एवं स्कॉलरशिप पोर्टल सीयूसीईटी 2026 का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी ने घोषणा की कि सीयूसीईटी के माध्यम से आजमगढ़ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राएं 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकेंगे।यह जानकारी डॉ. थिपेंद्र पी. सिंह, प्रो वाइस चांसलर, Chandigarh University उत्तर प्रदेश ने आजमगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि उन्नाव में स्थापित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का एआई-सपोर्टेड स्मार्ट कैंपस लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है, जो भारत की पहली निजी एआई-बेस्ड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी के रूप में उभर रहा है।डॉ. सिंह ने कहा कि यह कैंपस छात्रों को एआई आधारित शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल के रूप में तैयार कर रहा है। सीयूसीईटी स्कॉलरशिप योजना के पहले ही सत्र में 2,000 से अधिक विद्यार्थियों को करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप दी जा चुकी है, जिससे मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिले हैं।उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा ‘कैम्पस टैंक’ और ‘सीयू एआई स्पेस’ जैसी पहलें स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स को सीड फंडिंग, इनक्यूबेशन और पेटेंट फाइलिंग जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। साथ ही यूनिवर्सिटी ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम सहित 23 ग्लोबल कंपनियों के साथ एमओयू कर छात्रों को ग्लोबल जॉब्स और स्टार्टअप्स के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।डॉ. थिपेंद्र पी. सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए यूनिवर्सिटी ने 68 एआई-एनहैंस्ड और इंडस्ट्री-अलाइनड कोर्स शुरू किए हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों को फ्यूचर-रेडी स्किल्स और इंटरनेशनल करियर के लिए सक्षम बनाना है।अंत में उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) के माध्यम से किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 18002701411 पर संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि सीयूसीईटी का मुख्य उद्देश्य आर्थिक बाधाओं को दूर कर उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एआई आधारित शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।


रिपोर्टर