सब्जी मार्केट लगा


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में मंगलवार को आदर्श कुशवाहा सब्जी बाज़ार सासाराम में लगा भव्य फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला।


प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सासाराम के भारतीगंज स्थित आदर्श कुशवाहा सब्जी बाज़ार में फल, फूल एवं सब्जी का प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेला का भव्य उद्घाटन सासाराम के माननीय सांसद मनोज कुमार के द्वारा किया गया।


कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि इसबार पिछले वर्ष के भाती ओर भव्य मेले का आयोजन किया गया है जिसमें आपको तरह तरह के फल फूल एवं सब्जी देखने को मिल रहा है।


मुख्य अतिथि के रूप में जवाहर प्रसाद ( पूर्व विधायक, सासाराम), काजल कुमारी, मेयर (नगर निगम, सासाराम), सत्यवती देवी (उपमेयर, नगर निगम, सासाराम) शामिल हुए।


वशिष्ठ अतिथि के रूप में संतोष पटेल (जिलाध्यक्ष, भाजपा), चंद्रशेखर महतो, (पूर्व चेयरमैन, सासाराम), विवेक कुमार (मेयर प्रतिनिधि, सासाराम, नगर निगम), रवि मौर्य (अध्यक्ष, मौर्य शक्ति) के साथ साथ कई लोग शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट