भ्रष्टाचार को लेकर सासाराम मेयर एवं डिप्टी मेयर में आरोप प्रत्यारोप


 रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर मेयर और डिप्टी मेयर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक तरफ जहाँ डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी ने अपने समर्थकों के साथ निगम के सामने धरना दिया, वही मेयर ने अपने निजी आवास पर प्रेसवार्ता कर इसे नौटंकी बताया।मेयर काजल कुमारी ने संवाददाताओं को बताया कि डिप्टी मेयर और उनके पति तत्कालीन नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद चंद्रशेखर सिंह निगम क्षेत्र के विकास में बहुत बड़े बाधक हैं। चंद्रशेखर सिंह पूर्व में नगर परिषद में हुए घोटाले के भी आरोपित रहे हैं। मेयर ने अपने सम्बोधन में कहा कि डिप्टी मेयर मुझे भ्रष्टाचार में लिप्त बता रही हैं, तो इसका कोई उन्हें प्रमाण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की उनके नौटंकी से नगर का विकास बाधित नहीं होने वाला है, क्योंकि नगर के चहुँमुखी विकास के लिए ही जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने बताया की अबतक 35 करोड़ की योजना पूरी हो चुकी है, जिसमें नाली-गली का कार्य शामिल है। जबकि एक सौ पंद्रह करोड़ की विभिन्न योजनाएँ प्रक्रिया में हैं। मेयर ने जोर देकर कहा है की सासाराम नगर निगम क्षेत्र का विकास कोई भी अवरुद्ध नहीं कर सकता, क्योंकि निगम क्षेत्र के लगभग ढाई लाख जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट