भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी लहर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 09, 2025
- 215 views
संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--भारतीय जनता पार्टी दुर्गावती प्रखंड के अध्यक्ष विपिन केवट के नेतृत्व में प्रखंड के तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में इकट्ठा होकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा में एवं उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा के जीत पर कार्यकर्ताओं ने अबीर और गुलाल लगाकर मिठाई बांट खुशी जताई। आज भी प्रधानमंत्री मोदी का जलवा बरकरार है और उनके द्वारा देश में जो काम हो रहा है उस नीतियों से जनता खुश होकर भारी मात्रा में मतदान किया है जिसका परिणाम रहा की उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भाजपा की भारी जीत हुई। आने वाले बिहार विधानसभा में भी सरकार भाजपा की बनेगी और विपक्ष परास्त होगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं में उमेश पांडे मुन्ना पांडे देवमूरत पांडे शमशेर सिंह शिव शंकर प्रजापति कमलेश चौबे संजीवन शाह बलदाऊ चौबे विकास सिंह सहित काफी मात्रा में कार्यकर्ता शामिल थे।


रिपोर्टर