निजामपुर और भिवंडी शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीले पदार्थों के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी।  पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए निजामपुर और भिवंडी शहर पुलिस सीमा क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध रूप से नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे। निजामपुर पुलिस ने संगमपाडा के चैलेंज ग्राउंड मैदान में छापेमारी कर आकाश राजेन्द्र कांबले को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध व्यक्ति गांजा का सेवन कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। दूसरे मामले में भिवंडी शहर पुलिस ने कल्याण नाका चौक के पास छापेमारी कर हरीश चंद्र फुलचंद केसावानी को हिरासत में लिया। आरोपी प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को तंबाकू में मिलाकर सेवन कर रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र अमली पदार्थ विरोधी कानून 1985 की धारा 8(क) और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। स्थानिय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों के अवैध सेवन और तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट