
कोचस के लाल ने रूस में रचा इतिहास
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 16, 2025
- 96 views
रोहतास।भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक।बिहार के सासाराम अनुमंडल के कोचस प्रखंड के रोहित यादव ने मास्को में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट (MMA) रशियन कप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने दक्षिण कोरिया के फाइटर यूनो को हराकर यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है।जो अभूतपूर्व प्रदर्शन है।इंडियन MMA फाइट में रोहित ने हर राउंड में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई और फिर दक्षिण कोरिया के मजबूत प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।पहली अंतरराष्ट्रीय जीत है।यह रोहित की पहली अंतरराष्ट्रीय जीत है, जो उनके MMA करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। गर्व का क्षण है।उनकी इस ऐतिहासिक जीत से रूस की धरती पर तिरंगा लहराया और पूरा बिहार व भारत गर्व से गौरवान्वित हुआ।परिवार में खुशी की लहर है।रोहित के पिता नरसिंह यादव, जो एक व्यवसायी हैं, ने अपने बेटे की इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है। परिवार ने हमेशा उनके जुनून और मेहनत का समर्थन किया, विशेष रूप से उनके भाई ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।
रोहित की यह जीत यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से हर सपना पूरा किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है और पूरा देश गर्व से कह रहा है – रोहित यादव, तुम पर हमें नाज़ है!
रिपोर्टर