19 फरवरी को आयेंगे रोहतास मुख्यमंत्री


रोहतास।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 फरवरी को रोहतास के दौरे पर आएंगे। इस क्रम में वे चेनारी, बिक्रमगंज, संझौली प्रखंड के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय सासाराम में कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार ने प्रेसवार्ता किया। सीएम की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार की यात्रा जिले में तीन स्थलों पर प्रस्तावित है। पहला लोकेशन चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत एवं बादलगढ़ में रहेगा। इसके बाद सीएम बिक्रमगंज के घुसिया खुर्द पंचायत और संझौली प्रखंड के वाजितपुर पंचायत का दौरा करेंगे। इसके बाद सीएम जिला मुख्यालय सासाराम पहुंचेंगे। वहां जिले के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद डीआरडीए सभागार में योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि सीएम की यात्रा को लेकर सासाराम शहर, बिक्रमगंज और चेनारी में ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सीएम के यात्रा के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। एसपी ने 19 फरवरी को लेकर मैट्रिक के परीक्षार्थी एवं अभिभावकों से विशेष अपील की है। एसपी ने कहा कि 19 फरवरी को समय से पहले परीक्षा भवन के लिए निकले ताकि कही जाम का सामना नहीं करना पड़े। एसपी ने दूसरी पाली के परीक्षार्थियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि समय से पहले 19 फरवरी को परीक्षा भवन के लिए निकल जाएंगे, ताकि कोई दिक्कत ना हो।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट