थ्री डी सुविधा से लैस सरकारी स्कूल


रोहतास । जिले के सरकारी स्कूल में राज्य के पहले थ्रीडी लैब का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बिना शिक्षक के भी छात्रों को मिलेगा ग्रह का ज्ञान, स्कूल में बास्केटबॉल कोर्ट और अन्य सुविधाएं भी मौजूद है। जिले में छात्र-छात्रों को भूगोल के प्रति रुची बढ़ाने को लेकर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलाढ़ी में थ्रीडी लैब का निर्माण शिक्षा विभाग द्वारा कराया गया है। ताकि भूगोल के प्रति छात्रों में उत्पन्न होने वाली जिज्ञासा को लैब के माध्यम से दूर किया जा सके। उक्त लैब का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान किया। थ्रीडी लैब का निर्माण कराने का मुख्य मकसद भूगोल के बेसिक ज्ञान से छात्र-छात्राओं को रूबरू कराने के साथ उक्त विषय के प्रति रुची बढ़ाना है । थ्रीडी लैब में सोलर सिस्टम का वर्किंग मॉडल को बनाया गया है। सूर्य के चारों तरफ सभी आठों ग्रहों को परिक्रमा करते हुए दिखाया गया है। साथ ही ग्लोब को भी रखा गया है। ताकि छात्रों को सोलर सिस्टम की जानकारी हो सके। सूर्य के चारों तरफ आठों ग्रह को परिक्रमा करते हुए दिखाया गया है। थ्रीडी लैब में सोलर सिस्टम के माध्यम से छात्रों को ग्रहों की जानकारी देने में शिक्षकों को भी आसानी होगी। लैब की खास बात यह है कि शिक्षक के अभाव में भी छात्र सोलर सिस्टम को समझ सकेंगें। ऐसे में लैब में ऑडियो सिस्टम लगाया गया है। ऑडियो सिस्टम के माध्यम से छात्र सोलर सिस्टम की जानकारी ले सकते हैं। बताया जाता है कि उक्त थ्रीडी लैब बिहार का पहला लैब होगा। जिसका निर्माण किसी सरकारी विद्यालय में हुआ है। विद्यालय में बास्केटबॉल कोट का भी निर्माण कराया गया है। जिसका निरीक्षण सीएम नीतीश कुमार ने किया। बताया जाता है कि बास्केटबॉल कोट का निर्माण कराने का मुख्य मकसद उक्त खेल के प्रति भी छात्रों में जागरूकता पैदा करना है। सीएम ने विद्यालय में बने पोषण वाटिका का भी निरीक्षण किया। डीपीओ मध्याह्न भोजन रविंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में पोषण वाटिका का निर्माण कराया गया है। ताकि बच्चों को भोजन में ताजी और पौष्टिक सब्जियां मिल सके। साथ हीं बच्चों को सब्जियां उगाने की भी जानकारी हो सके। इससे उनको आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। वहीं वनस्पति विज्ञान के प्रति बच्चों में रूची बढ़ेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट