
पर्यावरण मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने विकाश कार्य को लेकर डीएफओ चंचल प्रकाशम् के साथ किया गया बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Feb 22, 2025
- 163 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)- कैमूर में मंत्री पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ प्रेम कुमार के द्वारा कैमूर जिले का भ्रमण किया गया और कैमूर वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम् के साथ समीक्षा बैठक की गई। माननीय मंत्री के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा की गई कैमूर जिले की इको पर्यटन की योजनाओं की स्वीकृति की जानकारी दी गई। इन योजनाओं के तहत करकटगढ़ में इको पर्यटन की योजना का विकास किया जाएगा जिसके तहत वहां पर्यटकों को रात में रुकने का इंतजाम होगा, इको पार्क को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसकी लागत 14 करोड़ होगी। जगदहवा डैम पर 25 एकड़ में एक नए इको पार्क का विकास किया जाएगा जिसकी लगत 12 करोड़ होगी। तेल्हार कुंड में एडवेंचर एक्टिविटी के तहत ग्लास ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, चारदीवारी आदि का विकास किया जाएगा। इसकी लागत 9 करोड़ है। बंसी कोह जलप्रपात को विकसित कर के वहां वन्यप्राणी सफारी की शुरुआत की जाएगी। इसकी लागत 1.5 करोड़ होगी। माननीय मंत्री के द्वारा बताया गया कि माननीय केंद्रीय मंत्री पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री भूपेंद यादव से 17.02.2025 के बिहार आगमन पर मुलाकात कर कैमूर में टाइगर रिजर्व बनाने में तेजी लाने का अनुरोध किया गया । माननीय मंत्री के द्वारा कैमूर के वन को अग्नि से बचाने के लिए और भी सुदृढ़ कार्य करने का दिशा निर्देश दिया गया। वन क्षेत्र में सड़क को एवं छलका की मरमती करने का भी दिशा निर्देश दिया गया। कंपा योजना से वृक्षारोपण एवं भू जल संरक्षण कार्य करने का भी दिशा निर्देश दिया गया।
रिपोर्टर