प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर राजेंद्र पासवान को मिली बधाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 04, 2025
- 120 views
रोहतास।कांग्रेस सहकारिता के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर राजेंद्र पासवान को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर रोहतास महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ०सुधीर कुमार सिंह एवं एस०पी० जैन कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अलाउद्दीन अजीजी जी ने संयुक्त रूप से राजेंद्र पासवान को माला लगाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और आशा व्यक्त किया कि सहकारिता के काम श्री पासवान आगे बढ़ाएं और किसानों के हित में कार्य करेंगे। इस मौके पर डॉ० शिव शंकर एवं राजेश जी उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष राजनंदन कुमार को साधुवाद दिया गया


रिपोर्टर