छह मवेशियों से लदा पिकअप जब्त

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)------ स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नुआंव से दुर्गावती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान छह मवेशियों से लदे एक पिकअप वाहन को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर UP70 NT 3328 को रोककर जांच की गई, जिसमें छह मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और परिवहन से संबंधित कागजात की भी जांच की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट