अधिवक्ता संघ ने होली मिलन समारोह 11 मार्च को मनाने का लिया निर्णय

कैमूर-- व्यवहार न्यायालय दिनांक 5 मार्च 2025 को समय 4:30 बजे शाम में जिलाअधिवक्ता संघ भभुआं कैमूर के पुस्तकालय भवन में कार्यकारिणी की मासिक बैठक फरवरी माह 2025 की, की गई बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रविंद्र चौबे एवं संचालन संघ के महासचिव मंटू पाण्डेय ने किया। बैठक में महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि फरवरी माह 2025 के आगे पर विचार विमर्श किया गया मोहनियां अनुमंडल सिविल कोर्ट में भभुआं के अधिवक्ताओं के शेड के पास शौचालय एवं समरसेबल बोरिंग कराकर पानी की व्यवस्था की जाएगी। होली मिलन समारोह 11 मार्च 2025 को शाम 4:00 बजे से शुरू किया जाएगा।   बैठक में उपाध्यक्ष  सदानंद पांडेय, अनिल कुमार, दुर्गेश कुमार, विकास कुमार शर्मा, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, आदित्य सिंह,  छठू राम, निसार अंसारी, सीताराम, शंभू कुमार, संगीता कुमारी कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, प्रेमनाथ, मनोज कुमार मिश्रा, अतुल कुमार तिवारी, अभिषेक कुमार, मुंडन तिवारी, विद्या कुमार पाण्डेय अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट