महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान निर्भया सेना की पहचान - पं.सतीश बाबा

संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर- जिला के मोहनियां नगर स्थित बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के भभुआं रोड रेलवे स्टेशन पर निर्भया सेना पमुख पंडित सतीश मिश्र बाबा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय- गया रेलखंड पर अवस्थित भभुआं रोड स्टेशन पर जागरूकता अभियान  चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर खड़ी भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में व  स्टेशन पर बैठीं महिला यात्रियों से सम्पर्क कर उनको टिकट के साथ सुरक्षित यात्रा  करने,ट्रेन में किसी अपरिचित द्वारा खान-पान की सामग्री न लेने व ट्रेन से उतरते समय विशेष सतर्क रहने की बात कही। उन्हें बताया गया कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या पर आरपीएफ के टोल फ्री नंबर 139 पर फोन करें। पंडित बाबा ने कहा कि निर्भया सेना हर कीमत पर हर हाल में महिला यात्रियों के सहयोग,सम्मान व सुविधा के लिए  समर्पित है। उन्होंने आरपीएफ सासाराम के प्रभारी निरीक्षक संजीव  कुमार व भभुआं रोड के पोस्ट प्रभारी रामजी लाल बुनकर का आभार व्यक्त किया, जो जागरूकता कार्यक्रम में  अपने सहयोगियों के उनके साथ स्टेशन पर मौजूद रहे। बाबा ने कहा कि भारतीय रेल में  आरपीएफ और निर्भया सेना एक दूसरे के पूरक बनते जा रहे है। निर्भया सेना आठ मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चैनपुर प्रखंड के लोदीपुर गांव स्थित राष्ट्रीय कार्यालय परिसर में विशेष शिविर लगाया जाएगा। जिसमें श्रम संसाधन विभाग द्वारा महिलाओं का श्रम कार्ड बनाया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण दिया जाएगा।  जागरूकता अभियान में  प्रमुख रूप से निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री सह बिहार प्रभारी तथा स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की सदस्य  नसरीन फात्मा,राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद ताहा खान, कैमूर व रोहतास के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार पांडेय,शालू पाण्डेय,मदन पाण्डेय, ज्ञानती शर्मा, शकुंतला मौर्या,हाजरा बीबी, सरफराज अंसारी, सुमन देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट