होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक के बाद निकाला गया फ्लैग-मार्च

कैमूर-- जिला के कुदरा थाना परिसर में होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक के बाद नगर पंचायत में निकाला गया फ्लैग-मार्च। आपको बताते चलें कि सनातन धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक होली के शुभ अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना परिसर में अधिकारियों सहित जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया शांति समिति की बैठक।

पौराणिक कथाओं के अनुसार जब हिरण्यकश्यप ने अपनी सारी कोशिशों के बावजूद प्रह्लाद को मारने की कोशिश की, तब उसकी बहन होलिका, जो अमरता का वरदान प्राप्त थी, प्रह्लाद को जलाने के लिए गोद में लेकर अग्नि में बैठी लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद बच गए और होलिका जल गई। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है और यही होली की संदेश है। प्राकृतिक बदलाव वसंत ऋतु का स्वागत करने और प्राकृतिक बदलाव को मनाने का अवसर होता है।

होली समाज में भाईचारे, मेलजोल और खुशी फैलाने का त्योहार है, साथ ही  होली भारत का एक प्रमुख और रंगों से भरा हुआ त्योहार है। सनातन धर्म में इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, और इस त्योहार को मुख्य रूप से प्रेम, भाईचारे, और खुशियों के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। होली का आयोजन खासकर उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से किया जाता है, लेकिन पूरे देश में इसके उत्सव की अपनी अलग-अलग विशेषताएं हैं। इस बार होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा लेकिन उससे पहले 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।


उपस्थित सज्जनों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा की होली शांति व सौहार्द का प्रतीक है इसे मिलजुल कर मनाएं। यदि कहीं भी किसी तरह की संदेहास्पद लगे तो प्रशासन को तत्काल सुचित करें। अवसर पर अंचलाधिकारी अंकिता कुमारी, थाना प्रभारी विकास कुमार के द्वारा उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की गई। शांति समिति की बैठक में कुदरा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल,नेवरास पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिंटू, सकरी पंचायत के मुखिया धनजीत चौधरी, घटांव व पंचायत के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

                       वहीं शांति समिति की बैठक के उपरांत



थाना परिसर से निकाला गया फ्लैग-मार्च जो नगर पंचायत रामलीला मैदान, बाजार के रास्ते महावीर स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए थाना परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मि सम्मिलित रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट