
2025 के चुनाव अभियान में जुटी जान स्वराज पार्टी आशा की निगाहो से देख रही जनता
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Mar 20, 2025
- 47 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--बिहार में आने वाले विधानसभा 2025 के चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए जन स्वराज पार्टी अभियान में जुट गई है। बिहार में नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के अलावा जनता के सामने कोई विकल्प नहीं दिखाई दे रहा था। आज लोगों के बीच एक चर्चा का दौरा चल पड़ा है क्यों न तीसरे विकल्प की तलाश की जाए। लालू यादव का जंगल राज और नीतीश कुमार का अफसर शाही राज लोगों के गले नहीं उतर रहा है। 20 वर्ष से लगातार मुख्यमंत्री पद पर विराजमान नीतीश कुमार के अधिकारी आज निरंकुश हो चुके हैं। बिहार में लालू राज से ही चकबंदी का काम पूरी तरह से बंद था अब शुरू भी हुआ है तो कर्मचारियों घोर कमी के कारण काम रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। किसी गांव की चकबंदी हो गई है तो वहां का नक्शा ही नहीं उपलब्ध हो पाया और किसी गांव की चकबंदी हुई ही नहीं जिसके अभाव है किसान आज अपने खेती की जमीन को एक जगह इकट्ठा नहीं कर पाया। सर्वे का काम बिहार सरकार के द्वारा शुरू कर दिया गया है लेकिन
किसानों के बीच रजिस्टर टू की पंजी सहि ढंग से अप टू डेट नहीं होने के कारण किसान आज भी परिमार्जन को लेकर परेशान है। बिहार में स्थित ग्रामीण बैंक किसानों के कर्ज माफी में नरमी की जगह बेरुखी का रुख अपनाए हुए हैं बैंक को आरबीआई के नियमों का पालन नहीं करने से किसानों को ऋण चुकाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तमाम तरह की परेशानियों से अजीज होकर जनता जन स्वराज पार्टी की तरफ एक बार आशा भरी नजरों से देख रही हैं। क्या दीवारों पर लिखे गए स्लोगन सत प्रतिशत लागू होगा इस तरह की भी चर्चाएं लोगों के बीच सुनने को मिल रहा है अब देखना यह है कि इस नई पार्टी से जो उम्मीद जनता लगाए बैठी है कितना फायदा होता है। क्या जानता जन स्वराज की तरफ अपना रुख बदलती है या फिर बिहार पूर्व के पार्टियों के ही हवाले रहता है बिहार।
रिपोर्टर