
अनिश्चितकालीन धरना में किसान संकल्प मडई का अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने किया उद्घाटन किया
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Mar 22, 2025
- 34 views
कैमूर--1 करोड़ 28 लाख रुपए प्रति एकड़ कृषि भूमि की मुआवजा की मांग को लेकर पिछले 1 वर्ष 79 वा दिन अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों ने किसान संकल्प मडई का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर अवधेश सिंह प्रभारी धरना स्थल मसोई अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर किसानों ने जय जवान जय किसान किसान मजदूर एकता जिंदाबाद 4 लाख में दम नहीं 1 करोड़ 28 लाख से कम नहीं का नारे लगा रहे थे।अनिश्चितकालीन धरना में शामिल दर्जनों किसानों को संबोधित करते हुए विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा अनिश्चितकालीन धरना किसानों के अद्भुत साहस जीवटता एवं संकल्प को प्रदर्शित करता है। उन्होंने ने कहा किसानों के चले 1 वर्ष 79 दिन अनिश्चितकालीन धरना में किसानों के सहयोग की सराहना की। पाण्डेय ने कहा किसानों की 1 करोड़ 28 लाख रुपए प्रति एकड़ कृषि भूमि की मुआवजा के लिए लंबा संघर्ष चलेजा। अनिश्चितकालीन धरना में किसानों को धूप एवं बरसात से बचने के लिए किसान संकल्प मडई बनाई गई है। उन्होंने ने कहा मड़ई बता रही है की किसान आंदोलन लंबा चलेगा।। अध्यक्ष ने कहा अनिश्चितकालीन धरना मडई बना लेने से कैमूर प्रशासन के माथे पर बल आ रहा है। भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के लिए एनएचएआई से अधिकृत पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई पर किसानों ने 2 जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं। भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे के लिए कैमूर जिले के 1060 किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि अधिग्रहण की गई है। किसानों को मुआवजा के नाम पर झुनझुना थमा दिया गया है। किसान 1 करोड़ 28 लाख रुपए प्रति एकड़ कृषि भूमि की मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने परियोजना शुरू नहीं होने दिया है। जिलाधिकारी कैमूर के लाख प्रयासों के बाद किसानों की मुआवजा दुना हुआ है। किसानों ने दुगना मुआवजा को किसानों ने नकार दिया। अनिश्चितकालीन धरना में भूपेंद्र सिंह राजनाथ सिंह रामाशंकर पाण्डेय अंजनी पाण्डेय विजय शंकर तिवारी बबन पाण्डेय विक्रमा पाण्डेय पप्पू पाण्डेय बलेश्वर पाण्डेय सुरेन्द्र राय केशव राय पदसंभव पाठक ठकुरहट बिजरा रामपुर निसिजा एवं माधवपुर के किसान शामिल हुए।
रिपोर्टर