मियां चक बाजार में ग्राम सुरक्षा समिति गठन को लेकर गोष्ठी आयोजित

बरसठी, जौनपुर। थाना बरसठी क्षेत्र अंतर्गत मियां चक बाजार में प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, क्षेत्र उप निरीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल पवित्र भूषण तिवारी, हेड कांस्टेबल अजय यादव तथा थाना बरसठी के समस्त स्टाफ द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति के गठन को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान ग्राम सुरक्षा समिति के गठन, उसके महत्व एवं आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी, संभ्रांत नागरिक एवं बाजारवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम सुरक्षा समिति जनसहयोग से अपराध नियंत्रण का एक सशक्त माध्यम है, जिससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

बैठक में उपस्थित लोगों से सुझाव लेकर ग्राम सुरक्षा समिति को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराध की रोकथाम के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस के साथ समन्वय बनाकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। गोष्ठी के अंत में सभी ने क्षेत्र को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट