चंदे की राशि से निर्मित श्री शिव पार्वती द्वार का हुआ उद्घाटन

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)-- रविवार को रामपुर प्रखंड के क्षेत्र के जलालपुर पंचायत के रामपुर पथ बगही पुल के पास  श्री शिव- पार्वती द्वार रामपुर का उद्घाटन रविवार को जगतगुरु महर्षि अंजनेश जी के द्वारा किया गया, मुख्य अतिथि पूर्व रामपुर प्रमुख कान्ति देवी, विशिष्ट अतिथि संदीप कुमार सिंह उर्फ मुना सिंह जलालपुर पैक्स अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया. इस श्री शिव पार्वती द्वार का निर्माण निजी कोष से एसबीआई सेवा निवृत्त मुख्य प्रबंधक  गोरख नाथ लाल  ,मनोरमा देवी,कंचन सिन्हा,राजीव रंजन श्रीवास्तव एसडीओ ,शुशील श्रीवास्तव न्यायधीश अन्य सहयोगी प्रदीप कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह,जेपी श्रीवास्तव द्वारा कराया गया है। बताया गया कि बगही पुल से रामपुर गांव जाने वाले रास्ते में मुख्य द्वार नहीं था. जिसकी वजह से लोगों को हमारे गांव के बारे में जानकर नही मिल पाती थी। उद्घाटन से निर्माणकर्ता और मुख्य अतिथि के हाथों विद्वान पंडित द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराया गया और इसके बाद फीता काटा गया. पूर्व प्रमुख कान्ति देवी ने कहा  कि मुख्य द्वार का निर्माण करा सराहनीय कार्य किया गया है। इस कार्यक्रम का मंच संचालन अरविन्द कुमार तिवारी ने की.मौके पर पिंटू सिंह, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष डेरवा निवासी राजेश कुमार सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, सतीश कुमार सिंह, अनिल सिंह, अशोक सिंह, धर्मपाल सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय चौबे,पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजनाथ सिंह, मंटू सिंह, पिंटू यादव, बेलाॅव थानाध्यक्ष अनीश कुमार, सबार थानाध्यक्ष विकास कुमार, आलोक सिंह अनिल सिंह गुरु भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विमलेश पांडेय शहीत कई लोग उपस्थित  रहे|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट