
भिवंडी महानगरपालिका में डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से संपन्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 14, 2025
- 58 views
भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका मुख्यालय में आज 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती सादगीपूर्ण व उत्साहपूर्वक वातावरण में मनाई गई। यह कार्यक्रम सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्रक तथा महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार संपन्न हुआ था।
इस अवसर पर महानगरपालिका मुख्यालय के भूतल पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को आयुक्त अनमोल सागर द्वारा पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। बाद में प्रांगण में स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की पूर्णाकृति प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानगरपालिका की पुरानी इमारत के पास स्थित अर्ध प्रतिमा पर उपायुक्त (कर) बालकृष्ण क्षिरसागर एवं उपायुक्त (आरोग्य) विक्रम दराडे द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में बालकृष्ण क्षिरसागर (उपायुक्त - कर), विक्रम दराडे (उपायुक्त - आरोग्य), डॉ. अनुराधा बाबर (सहायक आयुक्त - सामान्य प्रशासन), शैलेश दोंदे (सहायक आयुक्त - आरोग्य), नितीन पाटील (सहायक आयुक्त - कर), डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उत्सव समिति के स्वागताध्यक्ष एवं कार्यकारी सलाहकार विकास निकम, समिति अध्यक्ष लक्ष्मण गायकवाड, नियंत्रण अधिकारी, विभाग प्रमुख, महानगरपालिका के कर्मचारी एवं समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रिपोर्टर