रोहतास क्लब पूजा पंडाल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 17, 2026
- 5 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।शारदीय नवरात्रि के सप्तमी के दिन जिलाधिकारी दीपक मिश्रा और एसपी रोशन कुमार ने डेहरी डालमिया नगर स्थित रोहतास क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया।
इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर जानकारी ली।
पत्रकारों के सवाल पर डीएम-एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा।
निरीक्षण के दौरान पूजा कमेटी ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।


रिपोर्टर