
54 हज यात्रियों का पडा टीका
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 24, 2025
- 52 views
रोहतास। जिला में इस साल हज- 2025 के लिए 54 आजमीन हज जिला रोहतास से हज यात्रा पर जायेंगे। सभी हार्जियों का वैक्सीनेशन (टीकाकरण) हेतु 22 एवं 24 अप्रैल निर्धारित है। श्री जितेन्द्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बताया गया कि सदर अस्पताल, सासाराम से 52 हज यात्रियों द्वारा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूर्ण करा दिया गया है। शेष दौ हज यात्री द्वारा दुरभाष पर बताया गया है कि मुम्बई में ही "टीकाकरण करा लिया गया है। दिनांक 24 अप्रैल 2025 को हाजियों की सलामती के लिए मदरसा दारूल उलूम खैरिया नेजामिया, सासाराम में दुआईया मजलिस का एहतेमाम किया गया है। सदर मोहतमिम जनाब मौलाना मुल्कुज्जफर सहसरामी द्वारा तमाम हाजियो एवं मुल्क अजीज हिन्दुस्तान की तरक्की, शांति एवं सदभावना के लिए खास दुआ की।
रिपोर्टर