हत्या आरोपी जेल भेजा गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 12, 2025
- 78 views
रोहतास।जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के गजराढ़ गाँव से लगभग पाँच सौ मीटर पूरब बधार में बीते 8 मई को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था, जिसकी पहचान थानाक्षेत्र के शाहपुर निवासी संतोष पाल उर्फ नीबू की पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई थी। मृतका का मैके उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया थानाक्षेत्र के गायघाट था, जिसकी शादी चेनारी थानाक्षेत्र के शाहपुर निवासी संतोष पाल से हुई थी। मृतका के भाई पिंटू पाल ने अपनी बहन की हत्या को लेकर चेनारी थाना में अपने बहनोई संतोष पाल के ही विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसका कांड संख्या-190/25 है। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर में छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त संतोष पाल को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संदर्भ में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 दिलीप कुमार ने एक प्रेसवार्ता कर बताया कि मृतका के पति संतोष पाल उर्फ नीबू ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा है कि लाठी से पीटकर वह अपनी पत्नी सरोज देवी की हत्या कर शव को गजराढ़ गाँव से पूरब बधार में एक बाहे में छिपा दिया था। हत्या का कारण पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया गया है।


रिपोर्टर