
सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 25, 2025
- 34 views
रोहतास । जिला मुख्यालय सासाराम कैंप कार्यालय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रोहतास जिला में अंचल ब्लॉक थाना अनुमंडल जिला कार्यालय में भ्रष्टाचार घूसखोरी चरम सीमा पर हो रहा है,लेकिन सासाराम आंचल में बहुत ही ज्यादा घूसखोरी अंचल अधिकारी सासाराम के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है कल निगरानी के द्वारा जो कंप्यूटर ऑपरेटर को 110000 लाखों रुपए के साथ निगरानी ने गिरफ्तार किया है इसका मुख्य सरगना भ्रष्ट घूसखोर अंचलाधिकारी सासाराम है जिसे तुरंत गिरफ्तार कर नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए,भ्रष्ट घूसखोर सासाराम अंचल अधिकारी का रिश्वत उसके साथ रहने वाला ऑपरेटर मेन 110000 रुपए घूस लेते रंगे हाथ कल निगरानी विभाग ने गिरफ़्तारी किया लेकिन असली माहा भ्रष्ट घुसखोर अंचलाधिकारी सासाराम कब गिरफ्तार होगा,अंचल अधिकारी सासाराम से सासाराम के जनता परेशान हो चुकी है, किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि जानता को सभी रिश्वत मांगने वाले के शिकायत निगरानी विभाग को बताकर सभी घूसखोरी भ्रष्ट कर्मचारियों अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाना चाहिए।
रिपोर्टर