एनडीए का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जिले से हजारों कार्यकर्ता होंगे सम्मिलित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 28, 2025
- 253 views
कैमूर-- जिला मुख्यालय भभुआं नगर स्थित लिच्छवी भवन में एनडीए का हुआ कार्यकता सम्मेलन। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने किया तो कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मंत्री भारत सरकार अतिथि डॉ प्रेम कुमार मंत्री बिहार सरकार को फूल मालाओं से अलंकृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन को मजबूती प्रदान करने हेतु विचार विमर्श किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 30 /5/2025 को बिक्रमगंज आगमन व जनसभा हेतु विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त किया कि कार्यक्रम में कैमूर जिले से लगभग हजारों लोग भाग लेंगे। उक्त अवसर पर सन्तोष सिंह श्रम संसाधन मंत्री, मो. जामा खां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बिहार सरकार, विधायक भरत बिन्द, विशाल पाण्डेय, पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर बिन्द, पूर्व विधायक निरंजन राम, रिंकी रानी पाण्डेय, पूर्व सांसद महाबली सिंह, जिला प्रभारी सुरेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट, जितेन्द्र कुमार तिवारी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, लोजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, इंद्रजीत भाई पटेल सहित हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


रिपोर्टर