AIMIM प्रदेश कमेटी का सासाराम दौरा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 28, 2025
- 170 views
रोहतास। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ नेताओं आदिल हसन और राणा रंजीत सिंह का आज रोहतास जिले के सासाराम में आगमन हुआ। यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ज़िला संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में जोश भरने और रणनीति तय करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में AIMIM रोहतास ज़िला अध्यक्ष सोनू खान, युवा ज़िला अध्यक्ष दानिश खान, ज़िला उपाध्यक्ष पप्पू खान, युवा ज़िला उपाध्यक्ष शाहिद आलम, नगर निगम अध्यक्ष (AIMIM सासाराम) परवेज़ आलम, ज़िला सह प्रभारी ज़ीशान पठान सहित प्रदेश और ज़िला स्तर के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान ज़िला और प्रखंड स्तर के तमाम अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। सभी ने एकजुट होकर चुनावी तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में AIMIM के राणा रंजीत सिंह और आदिल हसन ने एक प्रभावशाली और विचारशील भाषण दिया, जिसमें उन्होंने पार्टी की विचारधारा, आम जनता की समस्याएं और आने वाले चुनावों में AIMIM की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा,
AIMIM सिर्फ एक पार्टी नहीं, यह जनता की उम्मीद है। हम वोट नहीं, विश्वास जीतने आए हैं।
उनके इस भाषण ने न सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया, बल्कि प्रदेश और ज़िला कमेटी के नेताओं को भी गहरी छाप छोड़ी।
बैठक में युवाओं को पार्टी से जोड़ने, शिक्षा, बेरोज़गारी, महिला सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। यह तय किया गया कि आने वाले समय में AIMIM ज़िला स्तर पर जागरूकता अभियान और जनसंवाद कार्यक्रम चलाएगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य था — एक मज़बूत, संगठित और ज़मीनी नेतृत्व तैयार करना, जो जनता की सच्ची आवाज़ को विधानसभा तक पहुँचा सके।
AIMIM के इस ज़िला स्तरीय बैठक ने साबित कर दिया कि पार्टी अब ग्रामीण इलाकों में भी मज़बूत पकड़ बना रही है और 2025 के चुनाव में एक नई राजनीतिक तस्वीर सामने ला सकती है।


रिपोर्टर