
4 किलो गांजा के साथ मनसे का उपाध्यक्ष गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 28, 2025
- 265 views
भिवंडी। भिवंडी शहर में मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के शहर उपाध्यक्ष कुमार व्यंकटेश पुजारी (34) को भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस ने 4 किलो गांजा बेचने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कोंबडपाड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति गांजे की तस्करी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर भिवंडी गुन्हे शाखा ने मोकेवर इलाके में जाल बिछाकर पुजारी को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर 3 किलो 960 ग्राम वजनी गांजा, एक मोबाइल फोन और नकदी कुल 1.28 हजार रुपये का मुद्देमाल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। कुमार पुजारी की गिरफ्तारी से भिवंडी की राजनीति में हड़कंप मच गया है, क्योंकि वे मनसे के सक्रिय पदाधिकारी माने जाते हैं। इस घटना ने राजनीतिक दलों की कार्यशैली और उनके कार्यकर्ताओं की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्टर