13 ट्रक की बैटरी चोरी


रोहतास।।सड़क निर्माण कंपनी के बेस कैंप से 13 ट्रक की बैटरियां चोरी, गार्ड और ड्राइवर को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया गया है।धौडाढ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर के पास स्थित एक सड़क निर्माण कंपनी के बेस कैंप में बीती रात चोरी की बड़ी घटना हुई है। अज्ञात चोरों द्वारा वहां खड़े ट्रकों से कुल 13 बैटरियां चुरा ली गईं।


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कंपनी के गार्ड और ड्राइवर को बंधक बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। बंधक बनाए जाने की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है, और तकनीकी जांच की जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही धौडाढ थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट