डीएम ने भगवानपुर एवं अधौरा प्रखंड का किया औचक निरीक्षण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 05, 2025
- 172 views
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने भगवानपुर और अधौरा प्रखंड कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भगवानपुर प्रखंड कार्यालय में 6 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिला पदाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने और मामले के निष्पादन तक वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधौरा प्रखंड में सभी कर्मी समय से उपस्थित मिले।
जिला प्रशासन कैमूर ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे समय पालन, उत्तरदायित्व और जनसेवा के प्रति सजगता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।


रिपोर्टर