जल गंगा संर्वधन अभियान में श्रेष्‍ठ कार्य करने वालों को किया गया सम्‍मानित

राजगढ़ । कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में जल संवर्धन के कार्य निरंतर जारी रहें। अभियान के तहत बरसात की शुरूआत में जिले में व्‍यापक पैमाने पर  पौधरोपण किया जाए। कलेक्‍टर ने कहा कि जल के किफायती उपयोग के लिए किसानों को माइक्रो इरीगेशन पद्धतियां अपनाना चाहिए। कलेक्‍टर ने समूचे जिले में किसानों को माइक्रो इरीगेशन के फायदों को समझाने के लिए अभियान चलाने की जरूरत बताते हुए कहा कि जो ग्राम पंचायतें माइक्रो इरीगेशन के क्षेत्र में श्रेष्‍ठ कार्य करेगी उन्‍हे पुरूस्‍कृत किया जाएगा। कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा सोमवार को जिला पंचायत में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह अभियान 30 मार्च से 30 जून के संचालित किया गया। समापन समारोह में नगर पालिका अध्‍यक्ष राजगढ़‍ श्री विनोद साहू, श्री मनोज हाड़ा, श्री फूलसिंह तंवर एवं श्री के.पी. पंवार विशेष रूप से उपस्थित थे। राजगढ़राजगढ़ समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में सराहनीय कार्य किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने में सभी सहयोगी बधाई के पात्र हैं। उन्‍होंने कहा कि जल संरक्षण हमारी नैतिक जवाबदारी हैं। हमें आने वाली पीढियों के लिए जल बचाना होगा। कलेक्‍टर ने बरसात के सीजन में  सभी से बडी संख्‍या में ‘’एक पेड मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत पौधरोपण करने का भी आव्‍हान किया। 

 

कार्यक्रम को श्री मनोज हाड़ा, श्री फूलसिंह तंवर एवं श्री के.पी. पंवार ने संबोधित कर सभी से जल गंगा संवर्धन अभियान में अपना अमूल्‍य सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान सरपंच, सचिवों एवं अधिकारियों ने भी अभियान में हुए कार्यों पर अपने विचार व्‍यक्‍त किए। समापन समारोह में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में खंडवा में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय समारोह का वर्चुअल प्रसारण किया गया। जिसका उपस्थित अतिथियों ने अवलोकन किया। 

जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रेष्‍ठ कार्य करने वाले सरपंच, सचिव एवं किसान हुए सम्‍मानित

कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रेष्‍ठ कार्य करने वाले सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव एवं खेततालाब योजना के हितग्राहियों को कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा एवं अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जिनको प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए है उनमें खेत तालाब में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वालों में हितग्राहियों में ग्राम पंचायत खेड़ी आम्‍बा के श्री लखन वर्मा, ग्राम पंचायत कालीतलाई के श्री विष्‍णु एवं श्री भंवरलाल, ग्राम पंचायत बानपुरा के श्री कन्‍हैयालाल, ग्राम पंचायत हताईखेड़ा के श्री बनेसिंह, श्री पर्वत सिंह, श्री नारायण, श्री बलवंत सिंह, ग्राम पंचायत नेसडी के श्री श्रीनाथ, श्री कैलाश, श्री सुल्‍तान सिंह एवं श्री देवीसिंह शामिल हैं। 

जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत कालीतलाई के सरपंच श्रीमती राधा, सचिव श्री करण सिंह नागर एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री भारत सिंह नागर, ग्राम पंचायत खेड़ी आम्‍बा के सरपंच श्री गजराज सिंह, सचिव श्री हिन्‍दु सिंह चौहान एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री अमृत लाल गौड़, ग्राम पंचायत नारायण धारा के सरपंच श्रीमती लीलाबाई, सचिव श्री कुमेर सिंह पंवार एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री चंदर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत बानपुर के सरपंच श्रीमती पवित्रा बाई, सचिव श्री धीरपसिंह तंवर एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री रामेश्‍वर बैरागी, ग्राम पंचायत चौसला के सरपंच श्रीमती रेखा, सचिव श्री गोकुल प्रसाद दांगी एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री रामलाल दांगी एवं ग्राम पंचायत बलबहादुरपुरा के सरपंच श्रीमती गीता बाई, सचिव श्री प्रभुनाथ सिंह एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री मोहनलाल गुर्जर शामिल हैं। इसी प्रकार अभियान में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारी में वरिष्‍ठ डाटा प्रबंधक जिला पंचायत राजगढ़ उपयंत्री श्री जितेन्‍द्र सिंह पंवार, श्री बलवीर सिंह अहिरवार, श्री मिथुन शाक्‍य एवं श्री गौरव जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट