रोटरी क्लब ऑफ नारायणा एवं एनसीसी यूनिट के बीच हुआ एमओयू
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 07, 2025
- 63 views
रोहतास । जिले के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार की एनसीसी यूनिट एवं रोटरी क्लब ऑफ नारायणा के बीच विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं पारस्परिक उत्तरदायित्वों को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर नारायणा रोटरी के अध्यक्ष रोटेरियन त्रिविक्रम नारायण सिंह एवं जी एन एस यू के एनसीसी अधिकारी डॉ मयंक राय के बीच आवश्यक दस्तावेजों का लेन-देन किया गया। उल्लेखनीय है कि यह अनुबंध समाजहित में संयुक्त प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर दोनों पक्षों की ओर से आधिकारिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने विचार साझा किए और इस साझेदारी को सामाजिक बदलाव की दिशा में एक अहम कदम बताया।
इस उपलब्धि पर रोटरी क्लब ऑफ नारायणा तथा एनसीसी यूनिट के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस साझेदारी से आने वाले समय में अनेक रचनात्मक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन की संभावनाएं प्रबल हुई हैं।


रिपोर्टर