31 परिचारी को डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 07, 2025
- 68 views
रोहतास ।बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा रोहतास समाहरणालय अन्तर्गत कार्यालय परिचारी / परिचारी (विशिष्ट) के पदों पर नियुक्ति हेतु 34 अनुशंसित अभ्यर्थियों में से 31 अभ्यर्थियों को आज दिनांक 07 जुलाई 2025 को जिला पदाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदया ने सभी उर्तीण अभ्यर्थियों को कर्तव्य एवं उनके कार्यों को बारीकी से अवगत कराया और अपने कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार है रंजीत कुमार, अजीत कुमार, प्रभात शंकर पांडेय, सुनिल कुमार, अक्षयवर कुमार, कृष्णा कुमार, कृष्णा प्रसाद, सूरजीत कुमार, जयशंकर पाठक, पंकज कुमार, अजय कुमार, कुंज बिहारी पाल, अमरेन्द्र कुमार सिंह, जावेद अख्तर अंसारी, अनिल शर्मा, मनोज कुमार, चंद्रोज्जवल, जयप्रकाश, धनजीत कुमार, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, अखिलेश कुमार गुप्ता, राधेश्याम कुमार प्रजापति, छोटेलाल साह, मनोज कुमार गुप्ता, संतोष पासवान, संजय कुमार राम, बिंध्याचल कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार राम एवं कुमारी मीना।


रिपोर्टर