अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का रखा गया मौन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 18, 2025
- 101 views
कैमूर-- व्यवहार न्यायालय भभुआं 18 अगस्त 2025 को समय 12:30 बजे दिन में जिलाअधिवक्ता संघ सभागार में मृतक अधिवक्ता सतीश चंद्र उम्र लगभग 59 वर्ष पिता स्वर्गीय पोतन ग्राम- पटेरी, थाना- चांद, जिला- कैमूर (भभुआं) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के वरीय अधिवक्ता कमेटी के मनोनीत सदस्य आदित्य नारायण प्रसाद एवम संचालन महासचिव मंटू पाण्डेय ने किया । शोक सभा में महासचिव मंटू पाण्डेय ने कहा कि सतीश चंद्र दिनांक 12 अप्रैल 1999 को बिहार स्टेट बर काउंसिल पटना में सदस्य बने एवं 20 अप्रैल 1999 से जिला अधिवक्ता संघ कैमूर में सदस्य बने। अधिवक्ता सतीश चंद्र का स्वास्थ्य विगत 14 अगस्त को समय 5:00 बजे खराब हुआ, छाती में दर्द होने के बाद प्रोफेसर कॉलोनी से परिजन सदर अस्पताल भभुआं ले गए, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों द्वारा जांच में मृत पाए गए। अधिवक्ता सतीश चंद्र बहुत व्यावहारिक एवं सकुशल व्यक्ति थे, उनके निधन से अधिवक्तागण को बहुत ही क्षति हुईं हैं।अधिवक्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। वही प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश कैमूर भभुआं अनुराग के प्रकोष्ठ में मृतक अधिवक्ता सतीश चंद्र के निधन पर उनकी अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मृतक अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में परिवारिक न्यायधीश विवेक कुमार एडीजे प्रथम, बलजिंदर पाल, अजीत कुमार मिश्रा, विनय कुमार तिवारी आशुतोष कुमार सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, योगेश चंद्र त्रिपाठी, अजीत कुमार सिंह, प्रहलाद सिंह, अंशु तिवारी, शमशाद खान, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार, संयुक्त सचिव निसार अंसारी, ऑडिटर संगीता कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य मुन्नन तिवारी, पूर्व महासचिव गिरीश कुमार, श्रीवास्तव ओम प्रकाश सिंह, रामदुलार सिंह, बालचंद राम, श्याम लाल राम, मुन्ना राम, परवीन खातून, राजेंद्र पाण्डेय, रामावतार तिवारी, दाऊजी, रामदयालु सिंह, शशि कुमार, धर्मेंद्र प्रताप दुबे, धर्मेंद्र त्रिपाठी, चंद्रकांत तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, अशोक कुमार सिंह, सरोज राम, छट्टु राम श्रीकांत पांडेय, राजेंद्र तिवारी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर