मां मुंडेश्वरी के सानिध्य में चचिया जी पोखरे पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का हुआ समापन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 16, 2026
- 1 views
सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)--- अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड में मां मुंडेश्वरी के पावन सानिध्य में स्थित चचिया जी पोखरे पर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। सोमवार की सुबह छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की।
आपको बताते चलें कि चचिया जी पोखरे पर छठ पूजा के अवसर पर आसपास के तीन पंचायतों उमापुर, रामगढ़ और मातर से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी छठ महापर्व को लेकर घाट पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सुबह होते ही व्रती महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाते हुए भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करती नजर आईं। जैसे ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए, व्रतियों ने जल में खड़े होकर पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।


रिपोर्टर